जावद। भगवान श्री धरणीधर के जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को जावद नगर में धाकड़ समाज द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान अहीर मित्र मंडल की ओर से राजकुमार अहीर एवं साथियों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान राजकुमार अहीर एवं उनके साथियों ने भगवान श्री धरणीधर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। शोभायात्रा में शामिल समाजजनों के लिए अहीर मित्र मंडल की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद्र अहीर,अहीर मित्र मंडल के अरविंद धाकड़, सत्तू धाकड़, कैलाश धाकड़, शैलेन्द्र जोशी, डॉ. शकतावत, देवीलाल अहीर, पूर्ण परमात्मा, मोनू सेन, विपिन, मोनू टेलर, युवा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष सरवन सेन सहित अहीर मित्र मंडल के अन्य साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजजनों ने भगवान श्री धरणीधर के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश भी दिया गया।