नीमच। हलधर भगवान श्री बलराम जी की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में भादवा माता मंडल नीमच के ग्राम भादवा माता में भगवान श्री बलराम जयंती एवं किसान सम्मान कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्री बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर उनके जीवन, पराक्रम तथा कृषि एवं किसान हितों के प्रति उनके संदेश को स्मरण किया गया। उपस्थित किसान साथियों ने भगवान श्री बलराम जी के आदर्शों को अपनाने तथा किसानों की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सूरज सिंह जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवल कृष्ण सुरावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, सरपंच गोपाल शर्मा, सरपंच गोपाल अहिर, नवल किशोर चौहान,दीपक सेन, कंवरलाल पंचोली, विजय नागदा सहित बड़ी संख्या में किसान साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने “जय-जय बलराम, जय-जय किसान” के जयघोष के साथ भगवान श्री बलराम जी को नमन किया।