सिंगोली :- नगर के लिए गौरव का क्षण। जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी सिंगोली की मेधावी छात्रा *सुश्री कृतिका उर्फ कीर्ति पालीवाल पिता श्री सुनील पालीवाल* ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिला मेरिट में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिभावान छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कृतिका को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का कृतिका ने बेझिझक और आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, जिस पर उपस्थित सभी अतिथियों ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। कृतिका की इस सफलता ने न केवल अपने माता-पिता, पालीवाल समाज, विद्यालय परिवार एवं सम्पूर्ण सिंगोली नगर का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार व सर्वसमाज के नगरवासियों ने लाड़ली बिटिया को इस उपलब्धि हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।