जावद/नीमच। चिरमिखेड़ा तहसील जावद में बंजारा समाज के आराध्य देव श्री रूपसिंह जी महाराज का बोर्ड उखाड़कर फेंकने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को रुपसेना के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रुपसेना कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर बोर्ड उखाड़कर फेंकने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज की धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान नीमच, मंदसौर एवं प्रतापगढ़ जिले से रुपसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।