नीमच -वार्ड नंबर 34 केंद्र नंबर-92 आंगनबाड़ी केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शुक्रवार सुबह 11:00 बजे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा क्षोत्रिय,साहिका अंजूलता मेघवाल ने आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्य गतिविधियां आयोजित की क्षेत्रीय बच्चों को राधा-कान्हा की वेशभूषा: नन्हे-मुन्ने बच्चों को पीले वस्त्र, मोरपंख मुकुट और बांसुरी पहनाकर कान्हा तथा पारंपरिक परिधानों में राधा के रूप में सजाया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: बच्चों ने कृष्ण भजन, सामूहिक बालगीत और डांडिया रास की प्रस्तुतियां दीं।पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता माताओं को बच्चों के वजन की निगरानी, संतुलित पोषण,व्यक्तिगत स्वच्छता और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई तथा मिठाई,माखन-मिश्री व पौष्टिक प्रसाद वितरित किया गया।
मो- 8889684059