नीमच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य स्तर पर मनाई जाती है इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में यह आयोजन नीमच जिला मुख्यालय नीमच प्रखंड में भी आयोजित किया गया, जिसमें आयोजन का प्रबंधन नीमच प्रखंड द्वारा किया गया। आयोजन की शुरुआत स्थानीय भारत माता चौराहे पर हुई जहां बड़ी संख्या में हिंदू समाज जन श्री कृष्ण भक्त गण मौजूद रहे। लगभग 8:00 बजे आयोजन की शुरुआत हुई। प्रथम दिन के प्रयास में चौथखेड़ा के श्री देव गुर्जर मित्र मंडल और नीमच की यदुवीर सेना ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निवेदन किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के बीच टॉस किया जिसमें यदुवीर सेना को प्रथम प्रयास मिला। यदुवीर सेना ने प्रथम प्रयास में ही लगभग 9:40 पर मटकी को फोड़ दिया। मौके पर मौजूद सभी गोपालों ने जमकर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव मनाया।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्राथमिक तौर पर ₹11000 की इनाम राशि रखी गई थी जो कुछ ही समय पर मौके पर मौजूद श्री कृष्ण भक्तों ने बोली लगाते हुए ₹16400 कर दी। इस प्रकार विजेता टीम को ₹16400 की राशि प्रदान की गई। दोनों टीमों ने विश्व हिंदू परिषद के सफल और आयोजन और प्रबंधन की तारीफ की। विश्व हिंदू परिषद की ओर से इस आयोजन में विभाग स्तर से लक्ष्मण राठौर, जिला स्तर से विजेश वाल्मीकि, दिनेश शर्मा, सूरज ग्वाला, कपिल बैरागी और राम अवतार शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष बंटी अग्रवाल, प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी, प्रखंड संयोजक पवन जयसवार, प्रखंड पदाधिकारी राजू धनगर, राहुल खटीक, बाबूलाल धाकड़, लक्ष्मण सेन, कार्तिक माली, विनोद माली, हरीश यादव रवि परिहार सहित कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।