नीमच। सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए यादव गोल्डन ट्रांसपोर्ट एवं यादव गोल्डन फिलिंग स्टेशन की ओर से लगातार 26वें वर्ष बाबा रामदेव एवं सांवरिया जी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए निःशुल्क  भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। नीमच बाईपास स्थित यादव गोल्डन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर यात्रियों के लिए भोजन,विश्राम सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा से जुड़े लोगों का कहना है कि यह आयोजन किसी दिखावे के लिए नहीं,बल्कि श्रद्धा और सेवा भावना से किया जाता है। पिछले 26 वर्षों से लगातार चल रही इस सेवा के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिल रही है। यात्रियों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। सेवा में जुड़े सदस्यों ने कहा कि बाबा रामदेव की कृपा और प्रेरणा से यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
जय बाबा की।