सिंगोली। कोटा से उदयपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस ने सिंगोली में बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसके हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस क्रमांक RJ 14 PE 4796 कोटा से चलकर उदयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिंगोली के वार्ड क्रमांक 15 निवासी पत्रकार एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह राजपूत (44) अपने घर से दुकान की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बस के चालक किशोर सिंह ने तेज रफ्तार से लापरवाही पुर्वक बस चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महेंद्र सिंह सड़क पर गिर गए और उनके हाथ ,पैर,कंंधे में गंभीर चोट आई वह मोटर साइकिल आगे से वाइझर लाईट टुट गये गनीमत रही की उनके ऊपर बस का टायर नही फिरा व बाल बाल बचे और एक बड़ा हादसा अनहोनी होते होते बच गया। घायल महेंद्र सिंह को उपचार के लिए सिंगोली सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनके सीधे हाथ में बड़ा फैक्चर होने से उपचार के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ हेतु नीमच रेफर किया जहां उनका इलाज किया जाएगा। महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला281,125A बीएनएस की धारा में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल राजस्थान रोडवेज की बस को थाने में खड़ा करवाया है।