नीमच। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्प्रिंगवुड विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष विद्यालय 
की डायरेक्टर व  प्राचार्या  डॉ,चारुलता चौबे द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत,नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा अध्यापकों के स्थान पर जाकर पढ़ाया और शिक्षकों के द्वारा बच्चों के जीवन को आगे बढ़ाने में शिक्षकों के योगदान को समझा। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताते हुए शिक्षा,अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर श्रेष्ठ अध्यापन करने वाले विद्यार्थियों को  प्राचार्या डॉ,चारुलता चौबे द्वारा पुरूस्कृत किया गया व सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए गिफ्ट प्रदान किया गया। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।