नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है,जिसके पास से 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई है। जप्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 58 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
वेल्डिंग दुकान के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को गश्त और विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर मांगरोड स्थित दरक वेयरहाउस के सामने,यूनिक वेल्डिंग वर्कस की बंद पड़ी गुमटी के पास कार्रवाई की गई। वहां संदिग्ध अवस्था में खड़ी महिला ममता उर्फ बंटी (पति मुकेश नायक,उम्र 40 वर्ष, निवासी बोरखेड़ी पानड़ी) की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.700 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पंचों के समक्ष मादक पदार्थ जप्त कर महिला को हिरासत में ले लिया। 

सप्लायर की तलाश जारी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज मामले में थाना नीमच सिटी पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि यह अफीम उसे शान्तिलाल पिता नारूलाल मीणा (निवासी रावण रुण्डी, नीमच सिटी) ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शान्तिलाल को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सह-आरोपी बनाया है। फिलहाल फरार आरोपी शान्तिलाल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई