नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक सोमवार, 7 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा सामुदायिक भवन, जाट रोड, रतनगढ़ में आयोजित की जाएगी।बैठक में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत , नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।