नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सगराना में गोल्डक्रेस्ट सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निर्माणाधीन परिसर में एक बार फिर कुख्यात बदमाश कानून को ठेंगा दिखाते हुए आतंक का नंगा नाच कर रहा है! किया। स्थानीय बदमाशों द्वारा लगातार रंगदारी वसूलने और फैक्ट्री का काम ठप करने के प्रयास से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 25 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे सगराना निवासी महेंद्र सिंह सौंधिया (पिता श्री भँवर सिंह सौंधिया) और दलपत सिंह सौंधिया ने अपनी बोलेरो कैंपर वाहन (क्रमांक RJ39HA5501) से फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर जानबूझकर और आक्रामक तरीके से हमला बोल दिया। वाहन को अत्यधिक तेज गति से मुख्य द्वार की ओर लाकर सुरक्षा बैरिकेड्स और अवरोधों को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया गया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में भारी दहशत फैल गई। इस संबंध मे थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और बदमाश महेंद्र सिंह निवासी सगराना को जिला बदर करने की मांग की गई है! जीएम गगन तिवारी पर लोहे के पाइप से हमला किया था: तलवार लहराई थी;-  जुलाई 2026 में जब फैक्ट्री के तकनीकी महाप्रबंधक (जीएम) गगन तिवारी ने इस गुंडागर्दी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था! बदमाशों ने लोहे के पाइप से जीएम तिवारी पर वार किए, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं थी, lहमलावरों ने खुलेआम धमकी दी कि जब तक उन्हें प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये यानी कुल दो लाख रुपये प्रति माह रंगदारी नहीं मिलेगी, तब तक फैक्ट्री में कोई निर्माण कार्य नहीं चलने दिया जाएगा। इस संबंध में कैंट थाने में केस दर्ज हुआ था! कंपनी के सुपरवाइजर फुंदा सिंह शक्तावत और जीएम गगन तिवारी की लिखित शिकायत पर थाना नीमच कैंट में बीएनएस की गंभीर धाराओं (धारा 115(2), 296(a), 126(2), 324(1), 119(1) और 3(5)) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कंपनी ने पुलिस प्रशासन से महेंद्र सिंह के विरुद्ध 'जिला बदर' (Externment) की कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर भी हुआ था हमला: -फरवरी 2026 में नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के बेटे इंद्रजीत सिंह (गौरव) और उनके भतीजे आदित्य पर सगराना गांव स्थित इसी फैक्ट्री के पास लगभग 30 लोगों की भीड़ ने डंडों, पत्थरों और हथियारों से जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि सगराना सरपंच के देवर महेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।पूर्व में भी दर्ज हैं कई प्रकरण: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी महेंद्र सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी समीक्षा की मांग की जा रही है।

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा दिया पुलिस को आवेदन: ये मांग की:-  घटना की निष्पक्ष जाँच: -
दिनांक 25.08.2026 की घटना की तत्काल एवं निष्पक्ष जाँच की जाए। वाहन जब्ती: घटना में प्रयुक्त बोलोरो कैंपर वाहन (RJ39HA5501) को तत्काल जब्त किया जाए। गवाह: घटना के समय दुर्गिलाल मीणा, बबलू, पंकज, अब्दुल, विशाल योगी, नितेश, राजेश योगी, विशाल सिंह और पप्पू सिंह सहित अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद थे।जिला बदर प्रस्ताव: आरोपी के पूर्व के आपराधिक इतिहास को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष जिला बदर का प्रस्ताव भेजा जाए।