नीमच-शैख़ सैय्यद पठान जिला  कमेटी एक सामाजिक संस्था अपने कार्यों को लेकर निरन्तर प्रयास कर आगे बढ़ रही  है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने देते हुए बताया की भारतीय क्रिकेटर औवोस खान पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने नीमच पहुंचे। इस दौरान शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कमेटी सदर सलीम खान सहित सदस्यों ने फूल माला से उनका आत्मीय स्वागत किया। औवोस खान ने कहा कि नीमच से गहरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। अपने लगाव को याद करते हुए। बताया की उनका ननिहाल नीमच में है और उन्होंने बचपन की गर्मियों की छुट्टियां भी यहां बिताई हैं। भारत के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट खेल चुके ओवेस खान ने कहा कि आगामी रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रयास करेंगे। युवाओं को दिया सफलता का मंत्र-स्थानीय युवा क्रिकेटरों से बातचीत करते हुए औवेस खान ने कहा कि अकादमी में नियमित अभ्यास के साथ खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत देंवे। उन्होंने सोशल मीडिया को अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि छोटी जगहों से निकलने वाले खिलाड़ी जब आगे बढ़ते हैं तो वे अपने शहर और अकादमी के साथ-साथ दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। कमेटी के सदर सलीम खान ने कहा की शहर की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कर प्रोत्साहित करती है। पिछले दिनों पंजाब में बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया बने अरबाज पठान को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया था इसी कड़ी में हमने भारतीय क्रिकेटर औवेस खान के नीमच आगमन पर कमेटी द्वारा अपने कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह में समाज के वरिष्ठ एफ एम पठान सा.,हयात खान चाचा, सैय्यद हसन अली, हाजी बाबू भाई शेख़,अलीमु द्दीन बाबर,ज़ाहिद कादरी, जफर हुसैन,साकिर पेंटर, नय्यर पठान,आमिर खान,सोहेल पठान, शाहरुख खान,आरिफ शेख पान आदि मेंबर मोजुद थे।