नीमच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार,पुष्पा चौहान (निरीक्षक): पुलिस लाइन नीमच से थाना प्रभारी, बघाना ,शिव रघुवंशी (निरीक्षक) प्रभारी कंट्रोल रूम नीमच से थाना प्रभारी, सिंगोली,हिमांशु चौहान (निरीक्षक) पुलिस लाइन नीमच से थाना प्रभारी, मनासा, जितेन्द्र वर्मा (निरीक्षक) थाना प्रभारी सिंगोली से जिला विशेष शाखा (DSB), नीमच निलेश अवस्थी (का.वा. निरीक्षक): थाना प्रभारी मनासा से प्रभारी कंट्रोल रूम, नीमच राधेश्याम दांगी (निरीक्षक) थाना प्रभारी बघाना से पुलिस लाइन, नीमच एसपी राजेश व्यास ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।