नीमच। जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इन दिनों पर्ची बनवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मरीज को डॉक्टर को दिखाने के लिए प्राथमिक पर्ची और भर्ती के लिए अलग पर्ची की आवश्यकता होती है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को घंटों तक लंबी कतार में खड़े रहकर पर्ची बनवाने का इंतजार करना पड़ रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पर्ची काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। कई बीमार मरीज खुद लाइन में बैठे नजर आ रहे हैं, तो वहीं छोटे बच्चों के इलाज के लिए उनकी माताएं भी घंटों कतार में खड़ी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब 500 मरीज और उनके परिजन पर्ची बनवाने के लिए कतार में हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पर्ची काउंटर बढ़ाए जाएं, ताकि उन्हें घंटों इंतजार न करना पड़े।
अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या को लेकर कब तक ठोस कदम उठाता है।.