निम्बाहेड़ा/ ग्रामीण क्षेत्र से पहली बार नगर परिषद में शामिल हुए वार्ड नंबर 6 मड्डा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी पिंकी श्यामलाल जाट का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है और जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। खेत-खलिहानों और ग्रामीण चौपालों तक पहुंचकर पिंकी जाट बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद ले रही हैं और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर संवाद कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं में उन्हें लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।पिंकी जाट के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। उनके पति श्यामलाल जाट राजनीति में सक्रिय है और पिंकी जाट की सास पंचायत चुनाव में रानीखेड़ा ग्राम पंचायत से सर्वाधिक मतों का रिकॉर्ड बनाकर सरपंच चुनी गई थीं। उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों - सड़क, पानी,स्वच्छता और ग्रामीण योजनाओं की आज भी चर्चा होती है। उसी विकास की विरासत और जनसेवा के अनुभव का सीधा लाभ पिंकी जाट को इस नगर परिषद चुनाव में मिलता दिख रहा है वार्डवासियों का कहना है - "मड्डा को पहली बार शहर से जुड़ने का मौका मिला है, हमें ऐसी प्रत्याशी चाहिए जो गांव और शहर दोनों की समस्याएं समझती हो। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।