नीमच, 8 सितम्बर। आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-5, पिपलिया रुडी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 43 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। शिविर में त्वचा रोग,उदर रोग,नेत्र रोग, श्वास-कास,अम्लपित्त,अग्निमांद्य, विबंध, उदर शूल,अतिसार,संधिवात,नाक-कान-गला संबंधी रोग,मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न रोगों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सा दल द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव प्रबंधन, नशामुक्ति, स्वच्छता तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में पंचायत सदस्य,आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान,कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा बंजारा, सहायिका सहित अन्य उपस्थित रहे।