जावद। नगर परिषद जावद में नवागत सीएमओ संजय राठौर ने पदभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में नागरिकों ने सीएमओ राठौर का नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें सनातनी केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के मुकेश राडोदिया ने भी नवागत सीएमओ संजय राठौर का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नवागत सीएमओ के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।