नीमच-स्थानीय मूलचंद मार्ग,भोलाराम कंपाउंड नीमच कैंट के मरहूम हाजी मोहम्मद खां चुने वालों के छोटे लड़के व जावेद भाई दुर्रानी के चाचा जी एवं ईमरान खां उस्मान खां के वालिद इस्हाक खां पहलवान का एक बीमारी के चलते 65 वर्ष की आयु में अचानक  9 सितंबर को इंतकाल हो गया है। इस्हाक खां पहलवान  गंगादिन अखाड़े के पहलवान, फुटबॉल खिलाड़ी एवं स्विमिंग पूल के कोच भी रहे। इस्हाक भाई काफी हंसमुख,मिलनसार प्रवृत्ति के धनी रहे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। मय्यत शाम 4:00 बजे निवास से ले जाई गई। जनाज़े की नमाज़ नसरुल्लाह खां मस्जिद इमामबाड़े में अदा की गई और महू रोड स्थित, छावनी कब्रस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। आपके जनाजे में काफी संख्या में समाज के तथा गणमान्य लोगों ने शिरकत की।  इस्हाक खां पहलवान के सोयम (तीजे) की फातिहा आज सुबह 8:00 बजे भोलाराम कंपाउंड स्थित निवास पर अदा की जाएगी।