सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर एड. प्रकाश रांका ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। रांका ने कहा कि करीब 1 लाख की आबादी और रोजाना 150-200 मरीजों की ओपीडी वाले अस्पताल में 10 डॉक्टरों की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 2 डॉक्टरों के भरोसे व्यवस्था चल रही है। रांका ने कहा कि 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली होना बेहद गंभीर मामला है। प्रसूति, दुर्घटना और गंभीर मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिलने के कारण दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। रांका ने मांग की कि रिक्त डॉक्टरों के पद तत्काल भरे जाएं और तब तक जिला अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की रोटेशन पर नियमित ड्यूटी लगाई जाए। रांका ने कहा कि जनता को सिर्फ घोषणाएं और भवन नहीं, समय पर डॉक्टर और इलाज चाहिए।
प्रकाश रांका
पूर्व जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी नीमच
जावद विधानसभा क्षेत्र-230