निम्बाहेड़ा/ निम्बाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में आज नगर सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। नगर सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई बूथों पर सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए भीड़ उमड़ी। प्रशासन द्वारा 45 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं से संपर्क में जुटे हैं। गली-मोहल्लों में चुनावी चर्चा तेज है। दोपहर तक मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। शाम तक मतदान संपन्न होगा, जिसके बाद 14 तारीख को परिणाम घोषित होंगे और तय होगा कि निंबाहेड़ा की नगर सरकार किसके हाथ में होगी।