नीमच। भाटखेड़ा स्थित राधादेवी रामचंद्र मंगल ग्रुप ऑफ कॉलेज में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्था की ओर से भगवान श्री गणेश से सभी के सुख,समृद्धि और सफलता की कामना की गई। संस्था द्वारा गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 सितंबर सोमवार को गणपति स्थापना,19 सितंबर शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड, 22 सितंबर को महाआरती एवं छप्पन भोग तथा 25 सितंबर मंगलवार को गणपति विसर्जन किया जाएगा। संस्था परिवार ने सभी से गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।