नीमच नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय विश्वविद्यालय में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन प्राध्यापकों के द्वारा किया गया यह जानकारी देते हुए प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर हुआ इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर माधुरी चौरसिया संस्था के चेयरमेन श्री अनिल चौरसिया वाइस चांसलर डी. एल. अहीर ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा सहित समस्त विभागों के प्राचार्य एवं प्राध्यापक गण उपस्थित थे।। प्रथम चक्र में प्राध्यापकों के लिए प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर दीपा सिंह मैडम के द्वारा मनोरंजन गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।। द्वितीय चक्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉ विनीता डाबर ,सोनल परमार, सोनाक्षी मैडम एवं अंगूर बाला की एकल नृत्य प्रस्तुति तथा सुजाता शर्मा एवं संतोष पाराशर तथा सुनीता गोयल एवं कल्पना चौरसिया की युगल नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।। हेमंत शर्मा अर्जुन पंडित वैभव वर्मा एवं डॉ विनीता डाबर द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया ।। बीएड डिपार्टमेंट के द्वारा एक बेहतरीन समूह नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।।प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत गीत ए मेरी जोहरा जबी.... ने सबको आनंदित किया ।। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुजाता गर्ग एवं संतोष पाराशर तथा सोनाक्षी शर्मा एवं अर्जुन परमार सर द्वारा किया गया।। इसके पश्चात तृतीय सत्र में अंतर विभागीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके प्रमुख सूत्रधार प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव थे 5 राउंड तक चले इस कशमकश भरे मुकाबले में प्रथम स्थान B.Ed डिपार्टमेंट द्वितीय स्थान की जी.आई.एम.टी और को मिला।। मूवी गेम में प्रथम स्थान श्रीमती रिचा सक्सैना द्वितीय राजुल पोखरना एवं तृतीय स्थान श्रीमती को मिला जबकि जोड़ी बनाओ गेम में प्रथम स्थान महेश पाटीदार तृतीय विकास सर तथा तृतीय महेंद्र सर को मिला।। एक्शन गेम में प्रथम पुरस्कार अर्चना मैडम तथा द्वितीय पिंकी मैडम को मिला।।सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया इसके साथ ही समाज की विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जिसमें श्रीमती संगीता जोशी, श्रीमति मंजू ओझा श्रीमती कुमुद जाधव, श्रीमती मीना मित्तल श्रीमती सविता चौधरी प्रमुख थी। तृतीय सत्र के कार्यक्रम का सफलतम संचालन प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत द्वारा किया गया।। उक्त आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर हेमंत शर्मा वैभव वर्मा एवं केतन खंडेलवाल एवं विनीता डाबर की भूमिका प्रमुख रही।।