नीमच,मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने प्रदेश में नशे के विरुद्ध सख्त हिदायत दे रखी है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाए मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप भोपाल, उज्जैन, इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने पिछले 2 अगस्त को युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नशे के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की थी जिसमें आज जीरन  पुलिस ने पिछले कुछ दिनों पहले  जो डोडा चूरा पकड़ा था और जिसमें वहा का एक प्रतिष्ठित सरपंच देवेंद्र जाट जो कि पुलिस की गिरफ्त में आया था उसका 10 दिन का रिमांड पूरा होने के पश्चात उसको आज माननीय न्यायालय ने जेल भेज दिया और उसने अपने रिमांड के दौरान लगभग 9-10 आरोपियों के नाम भी अपने मुंह से उगले हैं, अब जीरन पुलिस इस मामले में सघनता से अपना जांच अनुसंधान कर रही है, की नशे के इन सौदागरों को नेटवर्क कहां तक जुड़ा हुआ है...... अभी और भी आरोपियों के गिरफ्तार होने की संभावनाएं