धामनिया। पुष्कर से पधारे गुरुदेव श्री श्री 1008 श्रीमान सांवरा जी महाराज का धामनिया की पावन धरा पर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चारभुजा मंदिर परिसर में करीब दो घंटे के सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार,भक्ति एवं मानव सेवा का संदेश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग में सहभागिता कर गुरुजी के आध्यात्मिक प्रवचनों का आनंद लिया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-सत्संग में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस आध्यात्मिक अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।