धामनिया। ग्राम धामनिया में महामंडलेश्वर गुरुदेव रामेश्वर दास जी महाराज के आगमन पर ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरुदेव के सानिध्य में चारभुजा मंदिर परिसर में आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक सकलेचा ने महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री सकलेचा ने रामघाट के विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।