नीमच। ग्राम सावन स्थित श्री पंचमुखी त्रिकोणीया बालाजी भक्त मंडल द्वारा आगामी 23 सितंबर 2026, बुधवार को स्वागत एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर भक्त मंडल द्वारा तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं।
धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा से होगी शुरुआत,मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:00 बजे से होगी। दोपहर 1:00 से 3:30 बजे तक श्री पंचमुखी त्रिकोणीया बालाजी प्रांगण में संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत अपराह्न 4:00 बजे महाआरती की जाएगी, जिसके पश्चात गाँव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शाम 6 बजे धर्मपुरी मांगलिक भवन में होगा सम्मान समारोह,शोभायात्रा के उपरांत शाम 6:00 बजे से श्री धर्मपुरी मांगलिक भवन, सावन में मुख्य स्वागत एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ जनों का अभिनंदन किया जाएगा।
कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अतिथि होंगे शामिल,आयोजन में विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, जिला प्रभारी भाजपा महेंद्र भटनागर, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई-मदनलाल धनगर, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष पूजा-अनिल शर्मा, पार्षद किरण शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यार सिंह चुण्डावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद भट्ट एवं श्री पंचमुखी त्रिकोणीया बालाजी भक्त मंडल सावन ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।