नीमच। श्री एस. आर. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नीमच में “सघन जागरूक अभियान” के अंतर्गत एड्स एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्री पलाश जी माने ने विद्यार्थियों को एड्स से बचाव, इसके संक्रमण के कारणों एवं सावधानियों के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा एड्स के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन श्री धर्मेश तिवारी, एडमिन श्री मोहनलाल शर्मा, प्राचार्य डॉ. चेतना त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक श्री गौरव माली एवं श्री जितेंद्र जी कटारिया सहित कॉलेज के स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में दीपक नागदा द्वारा कॉलेज की ओर से मुख्य वक्ता एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एड्स के प्रति जागरूकता, नशे के दुष्प्रभावों की समझ तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।