नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गोपी की बाड़ी के पीछे खेत पर बने कमरे से करीब 4 क्विंटल लहसुन चोरी हो गया। किसान जगदीश पिता भंवरलाल ने बताया कि 25 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति कमरे में रखा लहसुन चुरा ले गए। इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। किसान ने 26 सितंबर को नीमच सिटी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद भी पुलिस अब तक मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची है। किसान ने पुलिस से घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी हुए लहसुन का पता लगाने की मांग की है।