मनासा। मनासा क्षेत्र ग्राम खानखेड़ी स्थित गांधी सागर डेम के जीरों पाइंट पर 23 सितम्बर को खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाई अब सवालों के घेरे में आ गई हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन में लगी 4 नावों को जब्त कर उन्हें पानी में डूबों दिया था। वही कार्रवाई के बाद रेत के कारोबार को लेकर आपसी वर्चस्व की जंग सामने आने लगी हैं इस बीच चपलाना निवासी अंबालाल नायक को कुछ लोगों द्वारा अपने साथ ले जाने उससे पूछताछ करने तथा डराने धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं । जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की रात जिला खनिज विभाग  अधिकारी जगनसिंह भिड़े,प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव एवं  टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खानखेड़ी के पास गांधीसागर डेम के बैकवाटर स्थित जीरो पॉइंट पर छापामार कार्रवाई की थी। विभाग के अनुसार यहां रेत का अवैध उत्खनन करते हुए चार नावें पकड़ी थीं। नावों को रखने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें पानी में डुबो दिया गया

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण-
मामले में अम्बालाल नायक की पत्नी की रिपोर्ट पर मनासा पुलिस ने कुंडला सरपंच प्रतिनिधि मुकेश डांगी,मंगल डांगी,सहित 10 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो ओर रेत कारोबार को लेकर सामने आ रहे आरोपों में खनिज विभाग की कार्यवाई के साथ साथ शेत्र में चल रहे कथित अवैध रेत कारोबार ओर उसके वर्चस्व को लेकर भी सवाल खड़े कर दिये है।  पूरे मामले में पुलिस जांच ओर खनिज विभाग की कार्यवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी । मारपीट और धमकाने के आरोपों के संबंध में संबंधित पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद सामने आए इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और उससे जुड़े विवादों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब मामले में पुलिस जांच और खनिज विभाग की ओर से सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।