नीमच। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, उदयपुर तथा अन्नपूर्णा सेवा न्यास, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में नीमच एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 200 से अधिक लोगों ने दंत संबंधी समस्याओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों से परीक्षण एवं उपचार करवाया। शिविर में दांतों की जांच, दांतों की सफाई सहित विभिन्न दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराकर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इसी श्रृंखला में आयोजित इस दंत चिकित्सा शिविर का क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक लाभ लिया। शिविर के दौरान पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा न्यास के अध्यक्ष श्री श्रीराम गोडबोले, सचिव श्री प्रकाश मंडवारिया, संयोजक श्री राकेश पप्पू जैन एवं कोषाध्यक्ष श्री पारस सागरावत सहित न्यास के सेवाभावी सदस्य अभिषेक कोठारी, उत्सव जोशी, अखिलेश जैन, वीरेंद्र जायसवाल, संजय गौहर, संजय रावत एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया तथा मरीजों की सेवा की।

न्यास पदाधिकारियों ने बताया कि अन्नपूर्णा सेवा न्यास का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से ऐसे स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।