नीमच। पत्रकारिता और कम्प्यूटर ग्राफिक्स कला में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अरुण यादव का एक नया और अद्भुत हुनर सामने आया है, स्केच आर्ट वो भी मेहंदी के साथ।  दरअसल पत्रकार अरुण यादव ने बीते कल 28 सितंबर को शहर के जाने-माने समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर को, श्री अरोरा की स्केच आर्ट भरी मेहंदी स्केच पेंटिंग भेंट की। इस खास मेहंदी पेंटिंग को तैयार करने में अरुण यादव को करीब 5 दिनों का समय लगा। इस कलाकृति में हर छोटे पहलू का इतनी बारीकी से ध्यान रखा गया है कि मेहंदी से बने इस स्केच में समाजसेवी अशोक अरोरा की तस्वीर बिल्कुल हूबहू झलकती दिखाई दी। इस शानदार कलाकृति को देखकर श्री अरोरा और उनके मित्रगण जमकर प्रभावित हुए । अरुण यादव ने बताया कि उन्हें बचपन से ही चित्रकला और आर्ट में गहरी रुचि रही, निजी तौर पर उन्होंने एक से बढ़कर एक कई कलाकृति बनाई, लेकिन इसका सार्वजनिक प्रदर्शन उन्होंने नहीं किया, लेकिन बीते दिनों उनके मन में समाजसेवी अशोक गंगानगर का स्केच आर्ट बनाने का ख्याल आया, और 5 दिन की मेहनत के बाद उन्होंने स्केच आर्ट और मेहंदी के संगम से जो कलाकृति कैनवास पर उकेरी उसे देखकर श्री अरोरा भी प्रभावित हो गए । अरुण यादव  और उनके पुत्र ने समाजसेवी रवि गोयल, दीपक चौहान और मनोज मीणा के साथ गंगानगर कार्यालय पहुंचकर अशोक गंगानगर को मेहंदी स्केच भेंट किया । श्री अरोरा ने अरुण यादव और उनके पुत्र को मेधावी जीवन का आशीर्वाद दिया ।