नीमच। सड़क निर्माण के दौरान भगवान श्री देवनारायण के बोर्ड को लेकर उत्पन्न विवाद के संबंध में नीमच केंट थाने में दोनों पक्षों की बैठक हुई। बैठक में सड़क ठेकेदार के प्रतिनिधि ने मामले पर खेद व्यक्त किया। चर्चा के बाद भगवान श्री देवनारायण का सर्कल बनाने एवं प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी। निर्णय के अनुसार दीपावली पर्व तक सर्कल एवं प्रतिमा स्थापित की जाएगी। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद गुर्जर समाज ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया। बैठक में ओबीसी संभाग अध्यक्ष देवा गुर्जर,शिवम गुर्जर,डॉ. शिवनारायण गुर्जर,शिवा गुर्जर, दिनेश गुर्जर,उदय गुर्जर सहित सड़क ठेकेदार के प्रतिनिधि जगदीश चौधरी मौजूद रहे।