नीमच। शहर के हेडगेवार बस स्टैंड की लंबे समय से बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को आरटीओ और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अमला बस स्टैंड पहुंचा। यहां टिन शेड के नीचे लंबे समय से खड़ी करीब 5 बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय पहुंचाया गया।
प्रतीक्षालय में जमा सामान भी हटाया कार्रवाई के दौरान यात्री प्रतीक्षालय में लंबे समय से रह रहे लोगों को वहां से हटाया गया। प्रतीक्षालय में रखा सामान नगर पालिका की सफाई टीम के सहयोग से हटाकर जब्त किया गया। इसके बाद प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्र में सफाई कराई गई,ताकि यात्रियों के लिए जगह व्यवस्थित और उपयोगी बनाई जा सके।
लंबे समय से खड़ी बसों से घिरा था परिसर बताया गया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को लेकर कई मुद्दे सामने आए थे। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ और यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से बिना संचालन के खड़ी बसों के कारण बस स्टैंड परिसर का एक हिस्सा घिरा हुआ था। निगरानी आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई के दौरान जिला परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड़, यातायात थाना प्रभारी मलखान सिंह परमार सहित आरटीओ की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा अधिकारियों ने संकेत दिया कि बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को लेकर आगे भी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।