नीमच। कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर आज दोपहर 12:00 बजे के लगभग बरूखेड़ा मार्ग पर स्थित परशुराम कॉलोनी में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है। हमले में ओम शर्मा के सिर में गंभीर चोट होना बताइ जा रही है जिसके चलते उन्हें रेफर किए जाने की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक ओमशर्मा परशुराम कॉलोनी में किसी कार्य से गए थे। जहां पर उनके ऊपर हमला हो गया। जिन्हें ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, कांग्रेस नेता हरीश दुआ , हरगोविन्द दीवान,संजू पगारिया, मुकेश कालरा ,नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, मनोज सापडिया, मानव अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष भूरा कुरैशी,बाबू सलीम, इकबाल कुरैशी सहित परशुराम सेना के सैकड़ों लोग और समाजजन जिला चिकित्सालय में मौजूद थे।