नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भूतेश्वर मंदिर रोड, नीमच स्थित श्री राजराजेश्वरी कैलामाता मंदिर पर दिनांक 11 अक्टूबर रविवार को घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि उत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। दिनांक 17 अक्टूबर, शनिवार को माता रानी की कृपा से भक्ति का 50वां जागरण होगा जिसमें भजन संध्या, माता का शृं्रगार व छप्पनभोग का आयोजन होगा।  दिनांक 18 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12.00 बजे से सायं 4 बजे तक विशाल भण्डारे का आयोजन रहेगा।बहर वर्ष दोनों नवरात्रि में माता का भण्डारा प्रसादी कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण धर्मलाभ लेते हैं। श्री कैलामाता मंदिर पर स्थानीय भक्तों के अलावा दूर-दूर से भक्तजन अपनी समस्याओं के समाधान, बीमारी के इलाज हेतु आते हैं। कार्यक्रम सभी कैलामाता भक्त मंडल के सहयोग से होता है। समस्त भक्तजन उपस्थित होकर धर्मलाभ लेवें।