नीमच/जीरन। ग्राम पंचायत सोनियाना में सरपंच पद के उपचुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। तहसीलदार जीरन के न्यायालय कक्ष में हुई मतगणना में अन्नू गुर्जर ने 428 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पप्पूबाई को 138 मतों से हराया। मतगणना में पप्पूबाई को 290, दिलखुश बाई को 264 और धापूबाई को 204 मत मिले। सरपंच पद के लिए कुल चार महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। 29 सितंबर को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ था, जिसके बाद शनिवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। जीत की घोषणा के बाद अन्नू गुर्जर के समर्थकों में उत्साह नजर आया। परिणाम के साथ ही सोनियाना ग्राम पंचायत को नई सरपंच मिल ग