सिंगोली । जावद विधानसभा क्षेत्र की तरक्की और औद्योगिक क्रांति के सूत्रधार, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ओमप्रकाश सखलेचा जी कल, 3 अक्टूबर 2026 को अपना जन्मदिवस मनाने जा रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी विधायक जी का जन्मदिन किसी भव्य आयोजन की जगह, उनके अपने परिवार यानी जावद की जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सादगी व आत्मीयता के साथ मनाया जाएगा। जन्मदिवस के इस विशेष अवसर पर श्री सखलेचा जी कल शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक जावद में गांधी पार्क के पास स्थित मुख्य विधायक कार्यालय पर व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध रहेंगे। इस चार घंटे के विशेष समय में वे क्षेत्र की आम जनता, मातृशक्ति, प्रबुद्ध जनों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे, उनसे आत्मीय भेंट करेंगे और सभी की शुभकामनाएं व स्नेह स्वीकार करेंगे।
जनता के सुख-दुख के साथी हैं विधायक सखलेचा-क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा जी के लिए राजनीति सिर्फ पद नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। यही कारण है कि वे अपने जन्मदिवस पर भी जनता से दूर रहने के बजाय उनके बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और जावद के विकास की रूपरेखा पर चर्चा करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। अपने चहेते नेता को बधाई देने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों से लोगों के बड़ी संख्या में जावद कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है।
कार्यक्रम एक नज़र में-शुभ अवसर जन-जन के लाडले विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा जी का जन्मदिवस
तारीख: 03 अक्टूबर 2026 (कल, शनिवार)
समय: दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
•स्थान: मुख्य विधायक कार्यालय, गांधी पार्क के पास, जावदसादर आमंत्रण: जावद विधानसभा क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता, प्रबुद्ध नागरिक, माताएं-बहनें और राष्ट्रभक्त भाजपा कार्यकर्ता इस मंगलमय अवसर पर सादर आमंत्रित हैं। आइए, हम सब मिलकर जावद के गौरव माननीय विधायक जी के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करें।