मनोज मीणा। 

जावद विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार निर्वाचित वरिष्ठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा 3 अक्टूबर को अपना जन्म दिवस मना रहे हैं। यह अवसर पिछले दो दशकों (20 वर्षों) में जावद विधानसभा में आई उस अभूतपूर्व शैक्षणिक, सामाजिक, तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति की समीक्षा का है, जिसने इस ग्रामीण अंचल को आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय पटल पर ला खड़ा किया है। वर्ष 2003 से शुरू हुआ विकास का यह सिलसिला आज जावद को देश के अग्रणी डिजिटल और औद्योगिक रूप से समृद्ध विधानसभा क्षेत्रों की कतार में शामिल कर चुका है।
सामाजिक समरसता का प्रतीक:विशाल वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन
क्षेत्र के नागरिकों की सामाजिक जरूरतों और बड़े मांगलिक आयोजनों को भव्यता देने के संकल्प के तहत विधायक सखलेचा के विशेष प्रयासों से जावद विधानसभा क्षेत्र में विशाल श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक/मांगलिक भवन की ऐतिहासिक सौगात मिली है। वर्तमान में इस भव्य और सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह विशाल परिसर क्षेत्र की सर्वसमाज और आम जनता के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक मील का पत्थर साबित होगा।
जावद व सिंगोली में बहुमंजिला सीएम राइज स्कूलों की बड़ी सौगात-क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूलों से भी बेहतर और विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए जावद विधानसभा क्षेत्र में कुल 7 सीएम राइज (सांदीपनि) विद्यालयों की सौगात स्वीकृत कराई गई है। इसी कड़ी में जावद और सिंगोली में बहुमंजिला अत्याधुनिक सीएम राइज स्कूलों का भव्य निर्माण कराया गया है। अकेले जावद मुख्यालय पर ₹36 करोड़ से अधिक की लागत से भव्य 'सांदीपनि विद्यालय' (सीएम राइज स्कूल) का निर्माण कर क्षेत्र के गरीब व मध्यमवर्गीय बच्चों के लिए विश्वस्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया गया है। इन भवनों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल स्मार्ट क्लासेस, समृद्ध पुस्तकालय और सुचारू परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सरकारी स्कूलों में रोबोटिक्स और कोडिंग की शुरुआत-तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विधायक सखलेचा ने ग्रामीण बच्चों की तकदीर बदल दी है। मध्य प्रदेश में पहली बार जावद विधानसभा के शासकीय विद्यालयों के बच्चों को कंप्यूटर कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बुनियादी रोबोटिक्स की आधुनिक शिक्षा से सीधे जोड़ा गया। हाल ही में क्षेत्र के 1,500 से अधिक छात्रों को एआई की बुनियादी शिक्षा और 800 से अधिक युवाओं को कृषि आधारित एआई तकनीकों में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे क्षेत्र के छात्र बड़े शहरों के बच्चों से लोहा ले रहे हैं।
'ईसीजी ऑन मोबाइल' और स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्र-जनता की बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विधायक सखलेचा ने क्षेत्र में 1 लाख 45 हजार से अधिक नागरिकों का निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर एक बड़ा कीर्तिमान रचा। पारंपरिक चिकित्सा व्यवस्था से एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने जावद विधानसभा क्षेत्र के सवा लाख से अधिक नागरिकों का 'ईसीजी ऑन मोबाइल'  डेटा तैयार करवाया। इसके अंतर्गत आपातकालीन स्थिति या हार्ट अटैक के जोखिम के समय नागरिकों के पास उनकी डिजिटल ईसीजी रिपोर्ट मोबाइल पर हमेशा उपलब्ध रहती है, जो देश के किसी भी ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य तकनीक का सबसे बड़ा और अनूठा उदाहरण है।
डिकेन ओर बड़ी का सोलर मॉडल और ₹90 करोड़ का आर्थिक गलियारा-जावद विधानसभा को ग्रीन एनर्जी का बड़ा हब बनाते हुए डिकेन और आसपास के क्षेत्रों में विशाल सौर ऊर्जा परियोजनाओं मेघा सोलर प्लांट की स्थापना की गई। मध्य प्रदेश में सबसे पहले इस पैमाने पर हुए सौर ऊर्जा के नवाचार की सराहना स्वयं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली में विधायक सखलेचा के साथ विशेष मुलाकात के दौरान की थी। बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए हाल ही में ₹90 करोड़ की लागत से स्वीकृत काटूंदा मोड़-धारडी माखनगंज मार्ग सिंगोली और जावद क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति दे रहा है।
प्रेस जगत और गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई-विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के जन्म दिवस के इस पावन व गौरवमयी अवसर पर जावद एवं नीमच जिले के पत्रकार जगत, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसी क्रम में मालवा हलचल के संपादक  मनोज मीणा ने विधायक सखलेचा के सुदीर्घ, यशस्वी, ओजस्वी एवं सदैव उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्म दिवस की आत्मीय व कोटि-कोटि बधाई प्रेषित की है।