जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का जन्म दिवस सिंगोली नगर में 'सेवा और समर्पण दिवस' के रूप में बेहद भव्यता के साथ मनाया गया। यह पूरा गरिमामयी कार्यक्रम सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा के तत्वाधान में आयोजित किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल हुजूम ने विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक कार्यों के जरिए अपने नेता के प्रति निष्ठा व्यक्त की और उनकी दीर्घायु की कामना की।
पुराना बस स्टैंड पर थामी झाड़ू, प्याऊ की सफाई से हुआ आगाज़-शनिवार सुबह पुराना बस स्टैंड स्थित पानी की टंकी और प्याऊ परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर परिषद अध्यक्ष के तत्वाधान में जुटे वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर पूरे चौराहे को चमकाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और पूरा परिसर 'सखलेचा जिंदाबाद' तथा 'चप्पा-चप्पा भाजपा' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
नारायण गौशाला में कतारबद्ध हुए कार्यकर्ता, लापसी का लगाया भोग-नगर में स्वच्छता का संदेश देने के बाद कार्यकर्ताओं का विशाल कड़ों का काफिला कतारबद्ध होकर स्थानीय नारायण गौशाला पहुंचा।यहाँ सेवा और जीव-दया की अनूठी मिसाल पेश की गई। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गौमाताओं को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया। साथ ही विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गायों को विशेष रूप से तैयार देसी घी और गुड़ की लापसी (दलिया) का भोग लगाया गया।
विकास और संगठन पर केंद्रित रहा नेताओं का संबोधन-गौशाला परिसर में आयोजित सभा के दौरान उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों और संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने विधायक सखलेचा के 'जावद विकास मॉडल' को बिंदुवार रेखांकित किया:
संगठन और मान-सम्मान सर्वोपरि-भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ने कहा कि विधायक सखलेचा के कुशल मार्गदर्शन में सिंगोली मंडल संगठनात्मक रूप से बेहद मजबूत है। उन्होंने विकास के साथ-साथ हमेशा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की चिंता की है।
शिक्षा और रोजगार में क्रांति मंडल महामंत्री अशोक विक्रम सोनी ने बताया कि क्षेत्र में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और उद्योगों को बढ़ावा देकर शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की गई है।
सिंगोली का हुआ आधुनिक कायाकल्प- नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा ने हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने, सड़कों का जाल बिछाने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रामाणिकता से पहुंचाने का ब्यौरा दिया।
किसान और युवाओं को मिली सौगात-नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने किसानों के लिए बेहतर सिंचाई व्यवस्था, सुचारू बिजली आपूर्ति और युवाओं के लिए खेल मैदानों के विकास को बड़ी उपलब्धि बताया।
दूरगामी सोच और सीधा जुड़ाव- पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार मेहता ने कहा कि विधायक सखलेचा का लंबा राजनीतिक अनुभव ही ऐतिहासिक विकास का आधार है। का जनता से सीधा जुड़ाव हर कार्यकर्ता को नई ऊर्जा देता है।
अथक परिश्रम से मजबूत हुआ आधार-कद्दावर भाजपा नेता दिनेश कुमार जोशी ने उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि बिना रुके और बिना थके क्षेत्र के कायाकल्प में जुटे रहना ही उनकी असली पहचान है।
ये रहे उपस्थित*इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री पारस कुमार जैन, ओंकारलाल धाकड़, प्रशांत मलिक, प्रशांत पालीवाल, राधेश्याम आडवाणी, शंभुलाल सुतार, बड़ी सरपंच प्रकाश धाकड़, फुसरिया सरपंच बाबूलाल धाकड़, ताल सरपंच बबलू गुर्जर, राजीव व्यास, सहित नगर परिषद के समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, नारायण गौशाला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।