जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र के गांवों के पुराने एवं अनुपलब्ध नक्शों की खोज और नक्शों के सुधार की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य का एडवोकेट प्रकाश रांका की ओर से स्वागत एवं कलेक्टर महोदय का धन्यवाद। एडवोकेट प्रकाश रांका ने कहा कि सही नक्शे और डिजिटल भूमि अभिलेख निश्चित रूप से जरूरी हैं, लेकिन नक्शों के अभाव या गलत नक्शों के कारण वर्षों पहले बनाए गए मकानों को अब गलत ठहराकर गरीब एवं आम परिवारों के खिलाफ कार्रवाई करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट मांग की कि पुराने मकानों के मामलों में पहले वास्तविक कब्जा, पुराने राजस्व रिकॉर्ड, पंचायत रिकॉर्ड एवं अन्य उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की जाए और बिना उचित जांच एवं वैधानिक प्रक्रिया के किसी परिवार को परेशान या बेदखल न किया जाए।
“नक्शा सुधरे, लेकिन गरीब का घर न उजड़े”
एडवोकेट प्रकाश रांका ने कहा कि वे लंबे समय से जावद विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं में उनके साथ खड़े रहे हैं। रोजाना जावद विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर फोन करते हैं और प्रकाश रांका उपलब्ध तथ्यों एवं कानून के अनुसार उनकी मदद करने का हरसंभव प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि जनता की यह मदद आज भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी।
यदि नक्शों के सुधार अथवा डिजिटलीकरण के बाद जावद विधानसभा क्षेत्र के किसी निवासी को पुराने मकान, जमीन या राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित कोई कानूनी परेशानी आती है, तो एडवोकेट प्रकाश रांका द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क प्रारंभिक कानूनी मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि किसी गरीब या आम परिवार के साथ अन्याय न हो और उनके पुराने मकान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए कानून के तहत हरसंभव प्रयास किया जा सके।
एडवोकेट प्रकाश रांका ने कहा — “जावद की जनता ने मुझे हमेशा अपना माना है। जनता की आवाज उठाना मेरा दायित्व है और आगे भी जावद विधानसभा के आम नागरिकों के अधिकारों के लिए मैं पूरी मजबूती से खड़ा रहूंगा।”
एडवोकेट प्रकाश रांका
पूर्व जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी
नीमच — जावद विधानसभा क्षेत्र 230