नीमच। मालवा-मेवाड़ क्षेत्र के समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा बुधवार को उदयपुर पहुंचे और मेवाड़ राजपरिवार के ऐतिहासिक निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राजपरिवार के सदस्य डॉ.लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर दिवंगत विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर अरुल अरोरा ने दिवंगत विजयराज कुमारी मेवाड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक की इस घड़ी में राजपरिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। अरुल अरोरा ने कहा कि विजयराज कुमारी मेवाड़ का निधन राजपरिवार सहित उनसे जुड़े लोगों और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इसी भाव के साथ वे विशेष रूप से नीमच से उदयपुर पहुंचे और राजपरिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुलाकात के दौरान अरुल अरोरा और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच काफी देर तक चर्चा भी हुई। इस दौरान राजपरिवार के निवास पर माहौल भावुक और गमगीन रहा।