*नारायण सोमानी*
जावद। नगर में नवरात्र, 9 दिवसीय नवरात्री उत्सव, दशहरा, पांच दिवसीय दीपावली सहित विभिन्न त्यौहारों को देखते हुए आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को सायंकाल 6 बजे शांति समिति की बैठक नीमच रोड स्थित थाना परिसर पर रखी गई है। बैठक में एसडीएम संजीव साहू, एसडीओपी हर्ष राठौर, थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन, तहसीलदार, बीके मकवाना, सीएमओ संजय राठौर, विद्युत विभाग अधिकारी शशिकांत मेडा सहित शासन, प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में गरबा मंडल समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण, शांति समिति बैठक के सदस्यगण, वरिष्ठजन, युवाजन सादर आमंत्रित। साथ ही जिस किसी भी सदस्य को बैठक की सुचना नहीं मिली हो तो इसे ही सुचना मानकर बैठक में उपस्थित हो। यह जानकारी जावद थाना सुचना संगलन के अर्जुन मालवीय ने दी है।