सरवानिया महाराज। नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी कांग्रेस नेता अभिषेक मालू (40) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। नीमच से सरवानिया महाराज लौटते समय जावी और बोरखेड़ी कलां के बीच उनकी स्कूटी की मारुति वैन से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में उनके साथी पप्पू पाल (48) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय बंशीलाल मालू के पुत्र अभिषेक मालू अपने साथी पप्पू पाल के साथ किसी काम से नीमच गए थे। शुक्रवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दोनों स्कूटी क्रमांक MP 44 MO 7998 से सरवानिया महाराज लौट रहे थे। इसी दौरान जावी और बोरखेड़ी कलां के बीच स्कूटी की मारुति वैन क्रमांक RJ 09 UA 2827 से टक्कर हो गई।
हादसा इतना गंभीर था कि अभिषेक मालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू पाल घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक मालू को मृत घोषित कर दिया। घायल पप्पू पाल का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
आज होगा । उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।