( मनोज मीणा ) 

नयागांव। नयागांव में विद्युत आपूर्ति की अनियमितता की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार,पिछले कुछ दिनों से बिजली बार-बार गुल हो रही है। कई बार दिन हो या फिर रात कई घंटे के अंतराल में बिजली आने-जाने से आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में से 5 से 8 घंटे बिजली बंद रहने हो रही हैं। दिन हो या फिर रात के समय बिना पूर्व सूचना बिजली बंद होने से घरेलू कामकाज के साथ ही ग्रामीणों की दिन चर्या भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसान दिनभर खेतों में मेहनत करने के बाद शाम को घर लौटते हैं,लेकिन रात के समय बिजली की आंख-मिचौली के कारण उन्हें आराम करने में भी परेशानी होती है। वहीं, लो वोल्टेज के चलते घरेलू विद्युत उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार,किसानों को सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी नियमित विद्युत आपूर्ति मिलना जरूरी है। बार-बार बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई सहित घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
 
रबी सीजन की तैयारी के बीच किसानों की चिंता किसान खरीफ की फसल समेटने के साथ रबी सीजन की बुआई ओर खेतों की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे समय में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ने की आशंका हैं। किसानों का कहना कि अभी से घंटों बिजली बंद हो रही हैं। तो सिंचाई का दौर शुरू होने पर स्थिति और कठिन हो सकती हैं । वहीं ग्रामीण घरों में शाम के समय बिजली नहीं रहने से भोजन बनाने,पशुओं की देखभाल और बच्चों की पढ़ाई जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं। अंधेरे में सांप ओर अन्य ज़हरीले जीवों का खतरा भी बना रहता हैं।