नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कराड़िया महाराज में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा से बस स्टैंड तक आरसीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक सेवा केंद्र पहुंचकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही गांव में सड़क संपर्क बेहतर होने से स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा। यह निर्माण कार्य ग्राम में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रेमसिंह राणावत,विक्रम सिंह, मदन सिंह,लक्ष्मीनारायण पाटीदार, ललिताशंकर,सूरपाल सिंह,चांद सिंह,दिनेश खटीक हेमराज नायक,रमेश हाड़ा,मोहन बोरीवाल,आनंद सिंह,पिंटू सिंह,चमन सिंह एवं श्रवण सिंह सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।