नीमच। जिला दूध विक्रेता संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज 13 अक्टूबर मंगलवार सुबह 11 बजे से 1 तक दशहरा मैदान के समीप गांधी वाटिका पर आयोजित की जाएगी। जिला दूग्ध संघ के अध्यक्ष मात्या खेड़ी सरपंच प्रहलाद गुर्जर ने बताया कि बैठक के पश्चात दोपहर 1बजे सभी दूध विक्रेता रैली नगर के गांधी वाटिका से प्रारंभ होगी जो विजय टाकीज चौराहा, पुस्तक बाजार, घंटाघर, नया बाजार ,फव्वारा चौक ,मेसी शोरूम चौराहा, अंबेडकर मार्ग,गोमा बाई मार्ग होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एक ज्ञापन सोपा जाएगा।
जिला दूध संघ की बैठक में नवरात्रि में अष्टमी को भादवा माता क्षेत्र में दूध संघ द्वारा भंडारा आयोजन की प्रस्तावित योजना, 11 रू. प्रति फेट सरकारी रेट करने, क्षेत्र में महंगाई वृद्धि के कारण दूध के भाव निर्धारित करने, बैठक में पशुओं के लिए गौशाला द्वारा अधिकृत पत्र जारी करने व उसे प्रस्तुत करने के बाद गौशाला को छोड़कर चारे की निकासी पर रोक, सरकार द्वारा शासकीय स्तर पर पशु बीमा योजना,गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने, खल कपासिया में पुष्टे की मिलावट को रोकने, औद्योगिक इंडस्ट्री फैक्ट्री में चारा भुसा को जलाने से रोकने, दूध मंडी के लिए अलग से भूमि आवंटन, गायों कि सुरक्षा के लिए शासकीय स्तर पर चारे के भंडारण की योजना,सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में मंदसौर, जावद, सिंगोली, मनासा छोटी सादड़ी, निंबाहेड़ा मार्ग, चीता खेड़ा मार्ग, के सभी दूध विक्रेता किसान व्यापारी दूध विक्रेता व्यापारी पशुपालक डेरी संचालक एवं समस्त दूध विक्रेता विक्रेता जनप्रतिनिधि सहित सभी सहभागी बनेंगे।