नीमच।कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बी एल दांगी के मार्गदर्शन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी एल सिंगाड़ा के नेतृत्व में आबकारी विभाग नीमच द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17.10.2026 को आबकारी की सयुंक्त टीम द्वारा वृत्त मनासा के ग्राम चपलाना, भांड़या, गंगा बावड़ी, आदि स्थानों पर कार्यवाही कर लगभग 420 किलोग्राम महुआ लहान, 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए l
जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 46500 रुपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौर, दीपक आंजना तथा आबकारी आरक्षक विष्णु यादव,महेश गहलोत, विलास डगिया, बलवंत भाटी,हंसराज बिलवाल, निशा राजपूत,मधुमिता मालवीय ,सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।