रतनगढ़ के सांवरिया ज्वेलर्स पर नकली नोटों के जरिए चांदी के पायल (ज्वेलरी) खरीदने आए एक अज्ञात युवक की चालाकी काम न आ सकी। दुकानदार की सूझबूझ और सतर्कता के चलते आरोपी का मंसूबा नाकाम हो गया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
संदिग्ध हरकतों से बढ़ा शक-मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक सांवरिया ज्वेलर्स की दुकान पर पहुँचा और चांदी के पायल की खरीदारी की। भुगतान के दौरान जब युवक ने 18.500 नोट दिए, तो दुकानदार को उनकी बनावट और गुणवत्ता पर शंका हुई। बारीकी से जांच करने पर नोट नकली (फेक करेंसी) पाए गए।जब दुकानदार ने इस संबंध में पूछताछ शुरू की और कड़ाई बरती, तो आरोपी चकमा देकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, सतर्कता बरतते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया गया और मामले की सूचना रतनगढ़ थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी-सूचना मिलते ही रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सूची (लिस्ट) भी मिली है। इस लिस्ट में उन लोगों/दुकानदारों के नाम दर्ज बताए जा रहे हैं, जिन्हें वह कथित तौर पर पहले भी नकली नोट थमा चुका है या ठगी का शिकार बनाने की योजना में था। फिलहाल रतनगढ़ पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं, नकली नोटों की आपूर्ति कहाँ से हो रही थी और अब तक क्षेत्र में कितने लोगों को निशाना बनाया जा चुका है।अब देखना यह है। कि पूछताछ के बाद मामले में क्या खुलासा होता है।