नीमच ने एक  बयान में कहा है कि संसदीय क्षेत्र मंदसौर - नीमच का दुर्भाग्य है कि रेल मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी के संसदीय क्षेत्र को दक्षिण पश्चिमी रेल्वे जोन ने मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र को विशेष ट्रेन सुविधा देने  के योग्य / सक्षम ही नहीं समझा और हुबली( कर्नाटक ) से खातीपूरा ( जयपुर ) और खाती पूरा ( जयपुर) से हुबली ( कर्नाटक )तक दीपावली/छट त्योहारों को देखते हुए दिनांक 31-10-2026 से लेकर 5-12- 2026 तक छ (सिक्स) ट्रिप दोनों तरफ़ से साप्ताहिक विशेष ट्रेन नंबर 07317 और ट्रेन नंबर 07372 संचालित करने का निर्णय लिया है लेकिन मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के मंदसौर और नीमच को ठहराव नहीं दिया ! यह ट्रेन कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात के कई हिस्सों से गुजरती हुई रतलाम चित्तौड़गढ़ अजमेर होते हुए जयपुर पहुंचेगी ! कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात और राजस्थान के छोटे छोटे रेल स्टेशनों पर उपरोक्त विशेष ट्रेन के ठहराव दिए गए है लेकिन मंदसौर नीमच जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव नहीं देना सोचनीय खेदजनक है ! इस ट्रेन का मध्यप्रदेश  में गुजरात के गोदरा के बाद रतलाम में ठहराव रखा है और रतलाम के बाद राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ठहराव रखा गया है मध्यप्रदेश के मंदसौर और 
नीमच स्टेशनों पर कोई ठहराव नहीं दिया गया है!   डाक्टर जाजू ने क्षेत्र के जिम्मेदार सांसद से अपेक्षा कि है कि वे दक्षिण पश्चिम रेल जोन की त्रुटि को संज्ञान में तुरंत लेकर मंदसौर नीमच रेलवे स्टेशनों पर हुबाली खाती पूरा विशेष ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करवा कर क्षेत्र को त्योहार के समय संचालित की जा रही विशेष ट्रेन का लाभ दिला कर कर्तव्य और दायित्व निर्वहन करेंगे । डाक्टर जाजू ने माँग रखते हुए सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता से अनुरोध किया नंबर -09621/ अजमेर बांद्रा / नंबर 09622 बांद्रा अजमेर साप्ताहिक विशेष ट्रेन वर्तमान में भवानी मंडी कोटा सवाई माधोपुर होकर संचालित की जा रही है को बांद्रा अजमेर , अजमेर  बांद्रा सप्ताहिक ट्रेन को अतिरिक्त  दिन नीमच मंदसौर होते  हुए संचालित  किया जाय कृपया उपरोक्त ट्रेनों के ठहराव मंदसौर नीमच में सुनिश्चित हो  के लिए रेल मंत्रीजी के समक्ष पैरवी करने का कष्ट करें